,, दो माह पूर्व भी उक्त दुकान में चोरी की घटना को दिया था अंजाम

,, चोरों ने दुकान से चार सौ खुदरा पैसे की है चोरी

,, पूर्व में हजारों रुपए की हुई थी चोरी

नवगछिया : नवगछिया थाना से दो सौ मीटर की दूरी पर नवगछिया इण्टर स्तरीय स्कूल के सामने इटालियन मार्बल एंड ग्रेनाइट दुकान में गुरुवार की देर रात को अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोरों ने दुकान के छत से सीढ़ी घर के चादरे के घर को छेनी से ईंट को काट कर दुकान के अंदर प्रवेश किया. चोरों में दुकान में गल्ले में रखें चार सौ के आसपास की राशि की चोरी की है.

चोरी के घटना के दौरान चोरों ने दुकान में गांजा भी पिया दुकान में गांजा पीने के दौरान चोरों ने दुकान में ही जला के पिया गांजा की पुरिया छोड़ दिया था. दुकान संचालक राहुल राज गोरिया ने बताया कि सुबह दुकान खुली तो देखा कि छत के सीढ़ी घर का दीवार टूटा हुआ था. वहीं पर छेनी गिरा पड़ा था गले में रखें सभी खुदरा पैसे गायब थे. उन्होंने बताया कि दुकान में पूर्व में भी अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था

इस दौरान चोरों ने दुकान में रखे बिक्री के हजारों रुपए की चोरी की थी. घटना के बाद से हम लोग दुकान में पैसा नहीं रखते हैं. इसलिए दुकान में जो खुला पैसा था वही चोर ले गए. उन्होंने बताया कि पूर्व में थाना को आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराए थे. इस बार हुई चोरी में के संबंध में थाना में आवेदन नहीं दिया है. वहीं दुकान में चोरी की सूचना पर नवगछिया पुलिस दुकान पर पहुंचे और मामले की छानबीन की. वही घटना के संबंध में दुकानदार द्वारा इस संबंध में कोई आवेदन नहीं दिया गया. थानाध्यक्ष पुनि संजय कुमार सुधांशु ने बताया कि इस संबंध में दुकानदार द्वारा कोई आवेदन नहीं दिया गया.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *