नवगछिया : परबत्ता थाना क्षेत्र के विक्रमशिला पुल पहुंच पथ पर जगतपुर के पास मंगलवार की देर रात राज ट्रांसपोर्ट बस के चालक व खलासी को भाड़ा मांगने पर युवक ने पीट दिया है. मारपीट के बाद युवक वहां से फरार हो गया. बताया जाता है कि भागलपुर में एक युवक बस पर चढ़ा था.
बस के जगतपुर पहुंचने के बाद जब वह युवक उतरने लगा तो खलासी ने उससे बड़ा मांगा. भाड़ा मांगने पर युवक भड़क गया और बस चालक एवं खलासी की पिटाई कर दी.

वहीं इस संबंध में बस पर सवार यात्रियों ने परबत्ता पुलिस को इसकी सूचना दी. जब तक पुलिस स्थल पर पहुंचे युवक वहां से फरार हो चुका था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही हैं.


