नवगछिया : नवगछिया अनुमंडल के विभिन्न जगहों पर महाशिवरात्रि को लेकर धूमधाम से भगवान भोलेनाथ की बारात निकाली गई. इस मौके पर गौशाला स्थित शिव मंदिर से गाजेबाजे के साथ बारात के आगे आगे भूत बेताल नाचते-गाते सड़कों पर दिखाई दिए.

वही नया टोला स्थित शिव मंदिर में भगवान भोले की प्रतिमा स्थापित कर साजो सज्जा के साथ उनका जलाभिषेक भक्तों द्वारा किया गया. इस मौके पर कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया.

वहीं राजेंद्र कॉलोनी स्थित शिवालय में भी भक्तों की सुबह से भीड़ उमड़ती रही. भगवान भोले को प्रसन्न करने के लिए दूध गंगा जल, बेलपत्र से उनका अभिषेक किया गया.

वहीं इस मौके पर कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया. नवगछिया की सड़कों पर शाम होते ही शिव की बारात में सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया. बारात को गौशाला रोड होते हुए महाराज जी चौक स्टेशन रोड घुमाते हुए वापस मंदिर परिसर पहुंचे. वही नवगछिया के नयाटोला शिव मंदिर से बाबा भोलेनाथ के बारात के साथ विवाह स्थल पहुंचाया.

इसके बाद सभी श्रद्धालुओं के बीच महा प्रसाद के रूप में खीर पूरी का वितरण भी किया गया. इसके अलावा नवगछिया अनुमंडल के जगतपुर में भी महाशिवरात्रि के मौके पर शिव प्रतिमा स्थापित कर महाप्रसाद का आयोजन किया गया. वही मंदिर में शिव के बारात घूमने के बाद रात्रि जागरण का भी आयोजन किया गया.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *