नवगछिया  : जदयू का एक दिवसीय प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का आयोजन आयोजन रविवार को महंत बाबा स्थान कार्यकर्ता प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मुरारी कुमार मंडल ने किया. इस प्रशिक्षण में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद कहकशाँ प्रवीण शामिल हुई.

राज्यसभा सांसद कहकशाँ प्रवीण ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जदयू की विचारधारा पर हमारी पार्टी औरों से अलग कैसे हैं. एक राजनीति पार्टी के रूप में जनता दल यू की विचारधारा महात्मा गाँधी, जयप्रकाश नारायण, राम मनोहर लोहिया और बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर की विचारधारा हैं.

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने न्याय के साथ विकास का अनूठा माडल बिहार को एक नई पहचान दिलाई. उन्होंने महिला सशक्तिकरण, समाजिक सरोकार, सात निश्चय, कानून का राज के साथ- साथ अल्पसंख्यक सशक्तिकरण भी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *