नवगछिया : होली त्यौहार को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर नवगछिया अनुमंडल प्रशासन स्तर से सारी तैयारी पूरी कर ली गई है. त्यौहार को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए एसडीओ मुकेश कुमार पूरे अनुमंडल में 108 स्थानों पर दंडाधिकारी के साथ-साथ पुलिस बल व पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की है. होली त्यौहार को लेकर नवगछिया थाना क्षेत्र में कुल 14 स्थानों पर दंडाधिकारी व पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है.

होली त्यौहार को लेकर अनुमंडल में 108 स्थानों पर दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त

★ नवगछिया अनुमंडल कार्यालय में त्यौहार को लेकर बनाया गया है नियंत्रण कक्ष

★ एक मार्च से चार मार्च तक 24 घंटे कार्यरत रहेगा नियंत्रण कक्ष

★ होली त्यौहार को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर प्रशासनिक स्तर से सारी तैयारी पूरी

इसके अलावा भवानीपुर थाना क्षेत्र 11 स्थानों पर, बिहपुर थाना क्षेत्र में 15 स्थानों पर, झंडापुर ओपी में 9 स्थानों पर, खरीक थाना क्षेत्र में 9 स्थानों पर, नदी थाना क्षेत्र में 6 स्थानों पर, ढोलबज्जा थाना क्षेत्र में 7 स्थानों पर, कदवा ओपी में 7 स्थानों पर, परबत्ता थाना क्षेत्र में 4 स्थानों पर, रंगरा ओपी 6 स्थानों पर, गोपालपुर थाना क्षेत्र में 11 स्थानों पर एवं इस्माइलपुर थाना क्षेत्र में 8 स्थानों पर दंडाधिकारी के साथ-साथ 1- 4 पुलिस बल की तैनाती की गई है. त्यौहार को लेकर नवगछिया अनुमंडल कार्यालय में नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है.

नियंत्रण कक्ष एक मार्च से चार मार्च तक 24 कार्यरत रहेगा. जिसमें तीन शिफ्ट में कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है. नियंत्रण कक्ष का वरीय प्रभारी अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी विपिन कुमार राय एवं नियंत्रण कक्ष प्रभारी कार्यपालक दंडाधिकारी मृदुला कुमारी गुप्ता को बनाया गया है. नवगछिया एसडीओ मुकेश कुमार ने कहा कि त्यौहार के मौके पर हुड़दंग करने वालों पर प्रशासन शक्ति बरतेगी.

उन्होंने अनुमंडल वासियों से अपील की है कि वह त्यौहार के मौके पर इसी प्रकार के अफवाह पर ध्यान नहीं देंगे. अफवाह होने पर इसकी सूचना नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 0 64 21- 22103 पर या स्थानीय पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारी को देंगे. सूचना पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी.

 

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *