नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

नवगछिया : पिछले सोमवार को प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय भवानीपुर के प्रधानाध्यापक नवीन यादव के साथ ग्रामीणों द्वारा मारपीट किए जाने के विरोध में नवगछिया अनुमंडल के सभी शिक्षक संघों द्वारा संयुक्त रूप से मध्य विद्यालय साहू टोला भवानीपुर में एक आपात बैठक बुलाई गई. जिसमें संघ के सैकड़ों सदस्यों द्वारा एक सुर से घटना की घोर भर्त्सना की गई.

,, संघ के सदस्यों ने एक सुर में घटना का किया भर्त्सना

,, स्कूलों में छात्रों की चल रही परीक्षा के बाद मध्य विद्यालय भवानीपुर अनिश्चितकाल तक बंद रखने का लिया निर्णय

बैठक में उपस्थित सदस्यों ने शिक्षक के साथ मारपीट की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया. बैठक में 5 सूत्री प्रस्ताव पारित किए गए. जिनमें से शिक्षक के साथ मारपीट करने वाले अपराधी प्रवृत्ति वाले गोविंद यादव को स्पीडी ट्रायल के जरिए सजा दी दिलाए जाने, छात्र हित को ध्यान में रखते हुए छात्रों की चल रही परीक्षा के बाद आगामी 19 मार्च से मध्य विद्यालय भवानीपुर को अनिश्चितकाल तक बंद रखने, परीक्षा अवधि तक सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराने, आरोपी गोविंद यादव को कोर्ट से जमानत पर रोक लगाये जाने का प्रस्ताव पारित किया गया.

साथ ही साथ यह भी निर्णय लिया गया कि आगामी बुधवार को शिक्षक संघ के पदाधिकारी घटना को लेकर एसपी नवगछिया से भी मिल कर बात करेंगे. बैठक की अध्यक्षता चंद्रशेखर कुमार एवं अशोक कुमार यादव द्वारा संयुक्त रूप से की गई. जबकि बैठक में मुख्य रुप से बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ गोप गुट के जिला सचिव श्याम नंदन सिंह, उपाध्यक्ष चितरंजन प्रसाद सिंह, नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के नवगछिया अध्यक्ष गजेंद्र यादव, बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के उप प्रधान सचिव योगेश कुमार , जयप्रकाश मंडल आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे. वहीं दूसरी ओर घटना के विरोध में प्रखंड क्षेत्र के लगभग 3 दर्जन से भी अधिक स्कूलों में शिक्षकों ने काला बिल्ला लगाकर कार्य किया और विरोध जताया.

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet