नवगछिया : नवगछिया में दो अलग अलग हुई सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई है। पहली दुर्घटना में युवक व दूसरी दुर्घटना में एक वृद्ध को अनियंत्रित ट्रक ने कुचल दिया। पहली घटना परबत्ता थाना क्षेत्र के विक्रमशिला पुल पर हुई। जिसमें खरीक थाना क्षेत्र के लोदीपुर निवासी नागेश्वर मंडल के पुत्र रंजन कुमार सिंह की मौत घटना स्थल पर ही हो गई।
Total Downloads: 343
घटना सुबह आठ बजे के आसपास की है। जब रंजन अपने मोटरसाइकिल से भागलपुर जा रहा था। परिजनों ने बताया कि भागलपुर जाने के दौरान पुल पर सामने से आ रही एक अनियंत्रित ट्रक ने उसे धक्का मार दिया। ट्रक के जोड़दार धक्का लगने के कारण उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। परबत्ता पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। जहां शव का पोस्टमार्टम कराया गया। वहीं युवक की मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। युवक की मौत से गांव में मातम का माहौल छाया हुआ है।

