अक्‍सर शादियों के लिए बड़े-बड़े पंडाल बनाये जाते हैं या फिर कोई मैरेज हॉल बुक किया जाता है। लाखों रूपये खर्च किये जाते हैं ताकि शानों-शौकत में किसी तरह की कमी न रह जाये। लेकिन पटना में एक ऐसी शादी हुई, जिसे देख लोग हतप्रभ रह गए। अस्‍पताल में मंडप सजा था और दूल्‍हा-दुल्‍हन ने इसी में सात फेरे लिए। इसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। लेकिन जब उन्‍हें सच्‍चाई पता चली तो खुशी से आंखे भर आयी। कहा कि सभी को ऐसी ही औलाद मिले।

दरअसल, कुछ दिनों पहले पटना एम्स में कैंसर पीडि़त महिला को भर्ती कराया गया था। महिला अस्पताल के बेड पर जीवन की अंतिम सांस गिन रही है। महिला की इच्छा थी कि उसकी बेटी की शादी उसके नजरों के सामने हो।

महिला की अंतिम इच्छा पूरी करने के लिए परिजनों ने पहले लड़के की तलाश की। फिर अस्पताल प्रबंधन से अनुमति लेने में जुट गए। प्रबंधन से अनुमति मिलने के बाद सोमवार को आइसीयू के बगल के एक कमरे में शादी की मंडप सजाया गया और मंत्रोच्चारण के साथ रीति-रिवाज के साथ शादी रचाई गई।

पटना एम्स के कई डॉक्टर व परिजनों ने वर-वधू को बधाई देकर विदा किया। आंखों के सामने बेटी की शादी की इच्छा पूरी होते देख महिला की आंखों के आंसू नहीं रुक रहे थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *