भागलपुर में बरारी श्मशान घाट के सामने छारण के पास नहाने गया इंटर का छात्र किशन कुमार गंगा नदी में डूब गया। घटना गुरुवार सुबह लगभग नौ बजे की है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 344
वह मुंदीचक का रहने वाला है। अपने बहनोई और छोटे भाई के साथ वह नहाने गया था। घर मे सत्यनारायण भगवान की पूजा थी।

किशन घर से यह कहकर निकला था कि पूजा के लिए वह गंगाजल लेकर आएगा। एसडीआरएफ की टीम खोज रही है पर किशन का पता नही चल सका है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

