प्रखंड के एक गांव में एक अधेड़ व्यक्ति ने युवती से घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास किया। इसकी जानकारी मिलते ही लोगों ने अधेड़ व्यक्ति की जमकर धुनाई कर दी और पुलिस के हवाले कर दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी गांव का ही 48 वर्षीय अनुरंजन दास पेसर रसिक लाल दास है।

पुलिस ने आरोपी को गुरुवार को न्यायालय भेज दिया गया। वहीं युवती के पिता ने दुष्कर्म करने के प्रयास का आरोप लगाते हुए बिहपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। उसने कहा है कि गुरुवार की सुबह मैं पत्नी के साथ दियारा में गेहूं काटने गया था। मेरी 18 वर्षीया पुत्री घर में अकेली थी।

यह देख पड़ोसी में रहने वाला अनुरंजन दास ने मेरे घर में घुसकर अंदर से दरवाजा बंद कर लिया तथा पुत्री का मुंह बंदकर उसके दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। आरोपी के साथ धक्कामुक्की कर किसी तरह कमरे से बाहर भागी और शोर मचाया। इसके बाद आसपास के लोग जुट गए और आरोपी को पकड़कर धुनाई कर दी। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *