नवगछिया : एक बार फिर पुलिस ने बिहपुर थाना क्षेत्र के सोनवर्षा निवासी शातिर चंदन कुमर को गिरफ्तार कर लिया है. इस बार चंदन की गिरफ्तारी बिहपुर पुलिस ने हत्या के प्रयास के नियत से की गयी गोली बारी के मामले में की है. मालूम हो कि बुधवार को नवगछिया थाना क्षेत्र के पकड़ा गांव में हुए एक रंगदारी, मारपीट और जानलेवा हमले के मामले में नवगछिया पुलिस ने चंदन कुमर को गिरफ्तार किया था. गुरूवार को चंदन कुमर न्यायालय से जमानत पर मुक्त हो गया.

एक बार फिर पुलिस ने शातिर चंदन कुमर को गिरफ्तार, भेजा गया जेल
,, इस बार हत्या के प्रयास के नियत से की गयी गोलीबारी के मामले में
बिहपुर पुलिस ने चंदन को किया गिरफ्तार
,, बिहपुर के थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार ने की मामले की पुष्टि

चंदन के जमानत पर छूटते ही बिहपुर पुलिस ने चंदन को गुरूवार को ही गिरफ्तार कर लिया था. शुक्रवार को चंदन को पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत में भेजा गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है. बिहपुर थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार से मिली जानकारी के अनुसार चंदन के विरूद्ध बिहपुर थाने में चंदन के विरूद्ध 22 फरवरी को थाना कांड संख्या 75-2018 में मामला दर्ज कराया गया था. जिसमें चंदन हत्या का प्रयास व गोली बारी करने के मामले में आरोपी है. इस कांड में चंदन प्राथमिकी अभियुक्त है. मालूम हो कि चंदन बिहपुर के मड़वा निवासी प्रमोद राय हत्याकांड में आरोपी है. उसके विरूद्ध नवगछिया, बिहपुर और झंडापुर थानों में कुल नौ मामले दर्ज हैं.

कुल नौ मामले में चंदन के विरूद्ध पुलिस ने सात मामलों में आरोप पत्र भी दाखिल कर चुकी है. बिहपुर के थानाध्यक्ष अनि राघवेंद्र कुमार ने बताया कि नवगछिया अनुमंडल परिसर में चंदन की मौजूदगी की उन्हें गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर उन्होंने चंदन को गिरफ्तार कर लिया. मालूम हो कि बुद्धवार को चंदन की गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा मारपीट किये जाने का मामला प्रकाश में आया था. जिसको लेकर कोर्ट से पुलिस पदाधिकारी से स्पष्टीकरण भी पूछा गया था.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *