नवगछिया :- नवगछिया थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 20 नोन्नीयां पट्टी निवासी मुन्ना राह के 32 वर्षीय पत्नी कविता देवी शुक्रवार को घर में आपसी विवाद होने से वो जहरीला पदार्थ खा ली. जहरीला पदार्थ खाने से उसकी हालत गंभीर होने पर परिजनों ने आनन फानन में नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में इलाज के लिए लाया
Total Downloads: 343
जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद बैहतर उपचार के लिए भागलपुर मायागंज अस्पताल में रेफर कर दिया गया है. जानकारी के अनुसार बहुत दिनों से घर में आपसी विवाद चल रहा था. जिसको लेकर कविता काफी परेशान रहती थी.

वहीं शुक्रवार को भी घर में आपसी कलह होने पर कविता ने जहरीला पदार्थ खा ली जिससे वो गंभीर रुप से घायल हो गई है. जिसका इलाज भागलपुर मायागंज अस्पताल में चल रहा है.

