नवगछिया : नवगछिया भाजपा जिला संगठन के तत्वाधान में रंगरा प्रखंड के तीनटंगा दियारा में भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मंडल की अध्यक्षता में आयोजित एक भव्य सभा में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने भाजपा के वरिष्ठ एवं पुराने कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया एवम पार्टी का भी फहराया गया. इस अवसर पर शाहनवाज हुसैन ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय लोकतंत्र की जड़ों को भाजपा मजबूत कर रही है.


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

★ तीनटंगा दियारा में भव्य रुप से मनाया गया भाजपा का स्थापना दिवस

★ भारतीय जनता पार्टी ने लोकतंत्र को दी है मजबूती

विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा का देश के 21 राज्यों में सरकार है. कई राज्यों में भाजपा का एक छोटा कार्यकर्ता भी बड़े पद पर आसीन होकर जनसेवा कर रहा है. श्री हुसैन ने दावा करते हुए कहा कि कांग्रेस व विपक्षी दलों के लिए सिर्फ मोदी का विरोध करना ही एकमात्र एजेंडा रह गया है. निश्चित रूप से 2019 के लोकसभा चुनाव में ऐसे दल के नेताओं को जनता सबक सिखाएगी.

श्री हुसैन ने कहा कि भाजपा देशभर के 20000 गांव में जाने वाली है और केंद्र सरकार की 5 उपलब्धियां के बारे में ग्रामीणों के साथ खुलकर चर्चा की जाएगी. श्री हुसैन ने कहा कि भाजपा और माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नारा सबका साथ सबका विकास है और इस नारे के साथ भाजपा पूरे देश में विकास को एक नया आयाम देने का काम किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही विकास की राजनीति की नई परिपाटी शुरू की है. श्री हुसैन ने कहा कि मिसिंग लिंक एनएच 106 अब टेंडर की प्रक्रिया में आ गया.

बिहपुर समेत पूरे जिला वासियों के लिए यह सपनों का रास्ता था. उन्होंने कहा कि बिहपुर वीरपुर एनएच 106 को लेकर उन्होंने वर्षों तक संघर्ष किया है आज जब यह परियोजना धरातल पर उतरने को है तो उन्हें बेहद खुशी है कि अब आम लोगों का जुड़ाव दूरदराज के क्षेत्रों से प्रत्यक्ष रुप से हो जाएगा और बिहपुर समेत पूरे जिले का विकास होगा. इस अवसर पर श्री हुसैन ने भाजपा के वरिष्ठ एवं नवगछिया में बेहतर काम करने वाले कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet