नारायणपुर : भवानीपुर थाना क्षेत्र के गंगा घाट बलाहा में एक युवती को डुबते देख ग्रामीणों ने बचाया व स्थानीय थाना को मामले की जानकारी दी.मौकै पर पहुंचे भवानीपुर थाना के सअनि मांकेशवर सिंह महिला व पुरुष बल के साथ भीड़ के हुजूम से युवती को लेकर थाना ले गई. पुलिसिया पुछ ताछ में युवती ने बंगाल मालदा के बावन चार सौ बीस नंबड़ निवासी अब्दुल हलीम की पुत्री सजीदा नाम बताई.
घर से चार दिन पहले निकलने की बात बताई. वहीं ग्रामीणों के अनुसार युवती हाटे बजारे एक्सप्रेस से नारायणपुर रेलवे स्टेशन पर लगभग 10 बजे देखी गई थी जो मानसिक रूप से विक्षिप्त लग रही थी.

लगभर 3:15 बजे युवती के डुबने का हंगामा सुनकर लोगों का हुजूम बलाहा गंगा घाट पर उमड़ पड़ी. जिसे बुद्धि जीवी वर्ग के पहल पर उसे गंगा घाट से पुरबी समपार के पास राजा मेडिकल दुकान पर बैठाकर पुलिस को दुरभाष के माध्यम से जानकारी दी.


