प्राथमिक विद्यालय शिवगंज टोला, खरीक बाजार में मंगलवार को कक्षा चार की छात्रा अंजलि जब एक से 20 तक पहाड़ा नहीं लिख सकी तो हेडमास्टर के पति ने पीट-पीटकर उसे बेहोश कर दिया। सूचना मिलते ही ग्रामीण स्कूल पहुंच गये और हंगामा करने लगे। हंगामा कर रहे लोगों ने बताया कि हेडमास्टर रिंकू कुमारी के बदले उनके पति बच्चों को पढ़ाते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि हेडमास्टर के पति ने लात और घूसों से छात्रा की पिटाई की है। बेहोश छात्रा को शिक्षकों ने ग्रामीणों के सहयोग से पानी के छीटें मारकर होश में लाया।

ग्रामीणों ने बच्ची की आंख में भी चोट लगने की बात कही। आक्रोशित ग्रामीण स्कूली बच्चों को साथ लेकर बीआरसी पहुंच गये और गेट के बाहर हंगामा करते हुए दोषी व्यक्ति पर कार्रवाई करने की मांग करने लगे। मौजूद कर्मियों ने लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। शांत होने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बीआरसी कार्यालय में आवेदन दिया। मध्याह्न में मिलता है आधा अंडाबीआरसी पहुंचे बच्चों ने कर्मियों को बताया कि हमलोगों को मध्याह्न भी ठीक से नहीं दिया जाता है। शुक्रवार को आधा अंडा मिलता है। विरोध करने पर शिक्षक पिटाई करने लगते हैं। वहीं बच्चों के साथ बीआरसी पहुंची स्कूल की सचिव रानी देवी, वार्ड सदस्य संगीता सहनी व पंच सदस्य अंबिका सहनी ने भी बच्चों के आरोपों की पुष्टि करते हुए कहा कि बच्चों को मेनू के अनुसार भोजन नहीं दिया जाता है। विरोध करने पर हेडमास्टर हमलोगों को ही धमकी देने लगती हैं।

मेरे खिलाफ हो रही साजिश: हेडमास्टरहेडमास्टर रिंकू कुमारी ने बताया कि मेरे पति कभी भी बच्चों को नहीं पढ़ाते हैं। साजिश के तहत यह आरोप लगाया जा रहा है। उन्होंने सभी आरोपों को निराधार बताया। वहीं बीईओ के छुट्टी में रहने के कारण सम्पर्क नहीं हो पाया। जबकि बीडीओ संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि मामले की जानकारी हमें नहीं मिली है। अगर शिक्षक के बदले उसके पति क्लास लेते हैं तो यह एक गंभीर मामला है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *