खरीक : बिजली विभाग के मुख्य अभियंता बीके चौधरी ने गुरुवार को नवगछिया विद्युत प्रमंडल अंतर्गत बिहपुर खरीक और नारायणपुर के विभिन्न गांव में लगाए जा रहे मीटर के कार्य की जांच की. इस क्रम में वह तीनों प्रखंडों में लोगों के घर-घर जाकर लगाए गए मीटर की गुणवत्ता को जांचा और लगाया गया मीटर सुरक्षित है या नहीं इसकी भी जांच की. मुख्य अभियंता ने लोगों से मीटर लगाने की प्रक्रिया की पूछताछ की. उन्होंने लोगों से अपील भी किया कि हर हालत मीटर अपने घर के आगे लगाएं.

-बिजली विभाग के मुख्य अभियंता ने मीटर लगाने के कार्य की की जांच

– लोगों से ली जानकारी और कहां मीटर लगाने के एवज में एक भी पैसा देने की जरूरत नहीं

– कर्मियों को दिया निर्देश, सुरक्षित तरीके से लगाएं मीटर गुणवत्ता का हमेशा रखें ध्यान

मीटर घर के आगे लगाने से मीटर रीडिंग लेने में कोई परेशानी नहीं होगी और इससे सरकार के साथ-साथ उपभोक्ताओं का भी फायदा होगा. मुख्य अभियंता ने लोगों को जानकारी देते हुए कहा कि मीटर लगाने के एवज में बिजली विभाग द्वारा किसी तरह का शुल्क नहीं लिया जाता है. अगर कोई मीटर लगाने के एवज में आपसे शुल्क की मांग करें तो तुरंत इसकी शिकायत विद्युत विभाग के सक्षम पदाधिकारी से करें. मीटर लगाने के एवज में अवैध वसूली करने वालों पर कड़ी विभागीय कार्यवाही के साथ-साथ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी.

मुख्य अभियंता ने कर्मियों को निर्देश देते हुए कहा कि इस बात का सदैव ध्यान रखें कि जिन घरों में में मीटर लगा रहे हो वहां किसी तरह के शार्ट सर्किट की संभावना ना रहे. हर हमेशा गुणवत्तापूर्ण कार्य का परिचय देते हुए मीटर लगाने का कार्य करें इससे उपभोक्ताओं को तो फायदा होगा ही साथ ही साथ बिजली विभाग को भी फायदा होगा. उन्होंने नवगछिया विद्युत प्रमंडल के वरीय पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अपना कार्य संजीदगी से करें और उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा मिले इसका सदैव ध्यान रखें. मुख्य अभियंताओं के निरीक्षण कार्य में उनके साथ प्रोजेक्ट इंजीनियर, भागलपुर अधीक्षण अभियंता एसपी सिंह, नवगछिया विद्युत प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता प्रभात रंजन, नवगछिया विद्युत अवर प्रमंडल के सहायक अभियंता संजीव कुमार समेत कई पदाधिकारियों व कर्मियों की मौजूदगी थी

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *