नवगछिया : कटिहार बरौनी रेल खंड के बीच नवगछिया व खरीक स्टेशन के बीच में शुक्रवार की सुबह कवि गुरु एक्सप्रेस से गिरने के कारण वैशाली जिले के जंदाहा थाना क्षेत्र के बिचोली वार्ड नंबर 16 निवासी परीक्षण महतो के पुत्र लखन महतो की मौत हो गई है. जानकारी के अनुसार लखन महतो वैशाली जिला स्थित अपने घर जा रहे थे.
Total Downloads: 116
कामाख्या स्टेशन पर वह कविगुरु एक्सप्रेस पर समस्तीपुर के लिए चले थे. समस्तीपुर जाने के क्रम में नवगछिया स्टेशन से ट्रेन के आगे बढ़ने के बाद वह ट्रेन से गिर पड़ा जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. ट्रेन से गिरने के बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अनुज चौरसिया एवं गुरु शेखर कुमार ने इसकी सूचना जीआरपी पुलिस को दी और घायल कोई इलाज के लिए मायागंज अस्पताल के लिए रवाना हुए.

मायागंज अस्पताल ले जाने के क्रम में रास्ते में ही लखन महतो की मौत हो गई. लखन महतो की मौत के बाद नवगछिया जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं पुलिस द्वारा इसकी सूचना मृतक के परिजनों को भी दी गई. सूचना के बाद परिजन नवगछिया पहुंचे जहां पोस्टमार्टम के बाद जीआरपी पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया.

