File Photo

गोपालपुर : गोपालपुर थाना क्षेत्र के डुमरिया गाँव में शनिवार की दोपहर को आग लगने से मंगल मंडल, बबलू मंडल, कृष्णदेव मंडल,गणेश मंडल ,गुलशन मंडल व मंटू मंडल का घर जल कर पूरी तरह से राख हो गया.इनके घरों में रखे अनाज, नगदी व मोटरसाइकिल जलकर राख हो गया.

आग लगने की सूचना विकास मित्र रूबी देवी ने अंचलाधिकारी, बीडीओ गोपालपुर को दी. सूचना मिलने पर सीओ धनंजय कुमार व गोपालपुर थाना के जमादार ओपी सिंह दलबल के साथ घटनास्थल पर गये. पीडित परिवार को चूडा, गुड व मोमबत्ती सलाई दिया गया था.

सोमवार को प्रावधान के अनुसार नगद सहायता राशि दिये जाने का आश्वासन सीओ ने पीडित परिवार को दिया है. पूर्व सांसद वरीय भाजपा नेता अनिल कुमार यादव, राजद प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद चौबे आदि ने पीडित परिवार से मिल कर सांत्वना दिया.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *