भागलपुर और बांका जिले में पदस्थापित बिजली विभाग के कई अधिकारियों का तबादला किया गया है। बेसा, भागलपुर में सहायक अभियंता एसटीएफ के रूप में पदस्थापित आशीष कुमार को नवगछिया में सहायक अभियंता विद्युत आपूर्ति की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।

नवगछिया के सहायक अभियंता आपूर्ति संजीव कुमार का तबादला सहायक अभियंता (मेंटेनेंस) के रूप हुआ है। वहां उन्हें कार्यपालक अभियंता आपूर्ति का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। भागलपुर में कार्यरत सहायक अभियंता रीना साहू को सहायक अभियंता स्पेशल टॉस्क फोर्स की जिम्मेदारी दी गई है।

सहायक अभियंता विद्युत जक्कनपुर समीर कुमार रजक का तबादला सहायक अभियंता (मेनटेनेंस) के रूप में बांका किया गया है। उन्हें वहां कार्यपालक अभियंता आपूर्ति का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं बांका के वर्तमान कार्यपालक अभियंता आपूर्ति कुमार गौरव पांडे का तबादला पटना मुख्यालय कर दिया गया है। वहां उन्हें अधीक्षण अभियंता राजस्व का प्रभार दिया गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *