नवगछिया : परवत्ता थाना क्षेत्र के विक्रमशिला पुल के पाया नवर एक के नीचे से रविवार की दोपहर एक बजे के आस पास संदेहास्पद स्थिति में एक अज्ञात अधेड़ के शव को देख सनसनी फैल गई. पुल के नीचे अधेड़ पुरूष के शव होने की सूचना स्थानीय लोगों ने परबत्ता पुलिस को दिया. पुल के निचे शव होने की सूचना पर परबत्ता पुलिस स्थल पर पहुची एवं छानबीन शुरू की.
-संदेहास्पद स्थिति में अज्ञात अधेड़ की मौत
– विक्रमशिला पुल के पाया नवर एक नीचे परवत्ता पुलिस ने शव को किया बरामद
– मृतक के शरीर पर नहीं थे कोई जख्म के निशान, मुँह से निकाला था खून
मौके पर पुलिस ने शव के शिनाख्त को लेकर स्थानीय लोगों से पूछताछ भी की लेकिन स्थानीय लोगो ने शव की पहचान नहीं किया. शव की पहचान नही होने के पुलिस ने पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया. जिस स्थान से पुलिस ने शव को बरामद किया है. शव चित लेटा हुआ था और दोनों हाथ चेहरे के पास मुट्ठी बंधा हुआ था. मृतक के शरीर पर कहीं जख्म के निशान नहीं थे लेकिन मृतक के मुंह से खून निकला हुआ था. मृतक गुलाबी रंग का शर्ट, काले ब्लू रंग का फूल पेण्ट, हवाई चप्पल पहनें हुए है.

परबत्ता थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव ने बताया कि अधेड़ की मौत कैसे हुई है यह स्पष्ट नहीं हो पाया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा. मृतक के शव की पहचान नहीं हो पाई है. शव की पहचान के लिए पुलिस प्रयास कर रही है. थानाध्यक्ष ने कहा कि शव को शिनाख्त के लिए 72 घंटे थाना पर सुरक्षित रखा जाएगा. मामले में पुलिस हर बिंदू पर अनुसंधान कर रही है.


