नवगछिया : नवगछिया पुलिस जिला के बिहपुर थाना क्षेत्र कोसी दियारा में कुख्यात अपराधी प्रभास यादव एवं उनके सगिर्दों का आतंक सर चढ़कर बोल रहा है। दियारा में किसानों के फसल लूट की घटनाओं को प्रभास यादव के गिरोह द्वारा लगातार अंजाम दिए जा रहे हैं। किसानों के तैयार फसल की लूट हो जाने के बाद किसान भयभीत है और डरे-सहमे।

– किसानों से फसल काटने को लेकर प्रति बीघा तीन हजार की कर रहा है रंगदारी की मांग

– किसानों ने नवगछिया एसपी को दिया आवेदन

बुधवार को बिहपुर थाना क्षेत्र के किसानों ने नवगछिया एसपी निधि रानी को दियारा में अपराधियों के बढ़ते आतंक व फसल लूट की घटना से अवगत कराते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है। बिहपुर थाना क्षेत्र के किसानों का कहना है कि हम लोगों की अधिकांश खेती कोसी दियारा में होती है। हम लोगों के खेत में मक्के व गेहूं की फसल पककर तैयार हो गई है। अब हम लोग फसल को काटने की तैयारी में है। लेकिन दियारा के अपराधियों की नजर हम लोगों के फसल पर है। अपराधियों द्वारा कई किसानों का फसल लूट भी कर लिया गया है।

किसानों ने बताया कि दियारा में प्रभास यादव एवं उसके गिरोह के हाले पासवान, अजय पासवान, पप्पू पासवान लूट की घटना को अंजाम दे रहे हैं। इन अपराधियों द्वारा हम किसानों को प्रति बीघा तीन हजार की रंगदारी की भी मांग की जा रही है। रंगदारी नहीं देने की स्थिति में खेत पर जाने पर भी खतरा है।
वहीं नवगछिया एसपी निधि रानी ने कहा कि किसानों को भरपूर सुरक्षा मिलेगी। उन्होंने कहा कि जिस दिन किसान फसल कटनी के लिए जाएंगे उसकी सूचना पूर्व में दे। किसानों की फसल पुलिस सुरक्षा में कटनी करवाया जाएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *