नवगछिया : विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल नवगछिया के कार्यालय में रविवार की देर रात अज्ञात चोरों द्वारा भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है. चोरों द्वारा कार्यालय के कई कंप्यूटर प्रिंटर सहित कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों के चोरी की है. चोरी की घटना के संबंध में विद्युत विभाग के कनीय अभियंता कल्याणी प्रसाद ने नवगछिया थाना में लिखित आवेदन देते हुए अज्ञात चोरो के विरुद्ध कार्यालय का ताला तोड़कर चोरी करने की प्राथमिकी दर्ज कराई है.

– सहायक अभियंता व कनीय अभियंता के कार्यालय के कम्प्यूटर व दस्तावेज उड़ा ले गए चोर

– चार मॉनिटर, चार सीपीयू, दो प्रिंटर, चार कीबोर्ड , माउस, बिलिंग बोर्ड तथा कुछ प्रमुख कागजात की हुई है चोरी

नवगछिया थाना में दिए आवेदन में कनीय अभियंता ने बताया है कि सोमवार को जब कार्यालय खोला गया तो पाया गया कि कार्यालय के पिछले ग्रिल का ताला टूटा हुआ है. कार्यालय के निरीक्षण के दौरान पाया गया कि सहायक अभियंता तथा कनीय अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रशाखा नवगछिया शहरी के ऑफिस का भी ताला भी काटा गया है.

ऑफिस के अंदर देखने पर प्रथम दृष्टिया यह पाया गया कि ऑफिस में रखें चार मॉनिटर, चार सीपीयू, दो प्रिंटर, चार कीबोर्ड , माउस, बिलिंग बोर्ड तथा कुछ प्रमुख कागजात जिसका आकलन नहीं किया जा सकता है गायब है. उन्होंने बताया कि इस चोरी की घटना से साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड को लगभग तीन लाख की आर्थिक क्षति हुई है. विधुत कार्यालय में चोरी की घटना के बाद नवगछिया पुलिस प्रथमिकी दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

 

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *