नवगछिया : इस्माइलपुर से लेकर जहान्वी चौक तक बनने वाले रिंग बांध निर्माण का कार्य बुधवार की सुबह से शुरू कर दिया गया. रिंग बांध निर्माण कार्य को लेकर संवेदक के द्वारा इस्माइलपुर प्रखंड की ओर से मिटटी भराई का कार्य आरंभ किया गया. रिंग बांध के निर्माण कार्य आरंभ हो जाने के बाद इस्माइलपुर के लोगों को एक उम्मीद जगी है कि बाढ़ पूर्व रिंग बांध का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा. मालूम हो की भूअर्जन की समस्या को लेकर पिछले चार माह से निविदा की प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी रिंग बांध का निर्माण कार्य आरंभ नहीं हो पाया था.

इस्माइलपुर से जहान्वी चौक तक रिंग बांध का निर्माण कार्य आरंभ

– इस्माइलपुर की ओर से मिटटी भराई का कार्य किया गया आरंभ

– इस्माइलपुर के बुजुर्गों ने दुर्गा पूजा कर कार्य को कराया शुभारंभ

रिंग बांध के निर्माण कार्य अविलंब आंरभ करने को लेकर इस्माईलपुर जिला परिषद सदस्य विपिन कुमार मंडल ने नवगछिया बाढ़ नियंत्रण कार्यालय के समक्ष 53 घंटे का आमरण अनशन किया था. आमरण अनशन के बाद जल संसाधन विभाग के पदाधिकारियों ने अविलंब कार्य आरंभ करने का आश्वासन दिया था. कार्य आरंभ किये जाने को लेकर दो दिनों पूर्व इस्माईलपुर चंडी स्थान में किसानो, जनप्रतिनिधियों एवं जल संसाधन विभाग के पदाधिकारियों व संवेदक की बैठक आयोजित की गई.

बैठक में किसानों की भूमि का अधिग्रहण हो और मुआवजा मिले इसको लेकर एक संघर्ष समिति का गठन किया गया था. मौके पर किसानों ने इस्माईलपुर की ओर से बांध निर्माण कार्य आरंभ करने की सहमति दी गई. बुधवार को रिंग बांध के निर्माण पूर्वी भिट्ठा के बुजुर्ग लक्ष्मी बाबू के द्वारा पूजा कर शुभारंभ किया गया.

मौके पर प्रखंड के जिला परिषद विपिन कुमार मंडल, पूर्व मुखिया बचनेस्वर मंडल, मनोज मंडल, अवधेश शर्मा, संजय मंडल , मनोहर मंडल, पूर्वी भीट्ठा के उपमुखिया गुलशन मंडल, राजेन्द्र पहलवान, मनोज यादव, बटेश्वर मंडल, बेगटी बाबू, रूपन मंडल, अजय मंडल सहित सैकड़ों की संख्या में प्रखंड वासी उपस्थित थे. किसानों ने कहा कि इस निर्माण कार्य से इस्माइलपुर क्षेत्र का विकास का लाइफ लाइन है. जो कि इस्माइलपुर सहित गोपालपुर नवगछिया रंगरा के किसानों के लिए भी लाभप्रद है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *