नवगछिया : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नवगछिया की छात्राओं ने मदन अहिल्या महिला महाविद्यालय की प्राचार्या को लिखित आवेदन देकर महाविद्यालय में पीजी एवं बीएड की पढ़ाई आरंभ होने की दिशा में पहल करने की मांग की है. छात्राओं ने कहा कि नवगछिया में कुल तीन महाविद्यालय है, लेकिन किसी भी महाविद्यालय में पीजी एवं बीएड की पढ़ाई नहीं होती है.

नवगछिया के डिग्री महाविद्यालय में हो पीजी व बीएड की पढ़ाई

– एमएएम महाविद्यालय की छात्राओं ने प्राचार्या को दिया आवेदन

– पीजी एवं बीएड की पढ़ाई आंरभ नहीं होने पर होगा आंदोलन

पीजी एवं बीएड की पढ़ाई करने को लेकर यहां की छात्र छात्राओं को भागलपुर जाना होता है. जिससे छात्र छात्राओं को घोर कठिनाइयों का सामना करना पड़ता. छात्राओं ने प्रचार्य से इस संबंध में कुलपति, शिक्षा मंत्री, राज्यपाल से बात कर अभिलंब नवगछिया में पीजी एवं बीएड की पढ़ाई आरंभ किए कराए जाने की मांग की है.

छात्राओं ने कहा कि अगर नवगछिया में पीजी एवं बीएड की पढ़ाई की व्यवस्था नहीं होती है तो छात्र आंदोलन करने को बाध्य हो जाएंगी. मौके पर छात्रा अंजली कुमारी, प्राची कुमारी, लवली कुमारी, रूपा कुमारी, कुमारी सोनी, चिक्की कुमारी, पूजा कुमारी सहित अन्य छात्राएं मौजूद थी.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *