बिहपुर प्रखंड के गौरीपुर में बुधवार की सुबह मकान का छज्जा बनाने को ले हुए विवाद में वीरेंद्र चौधरी के बेटे को पड़ोसी ने गोली मार दी। सीने में गोली लगने के बाद युवक वहीं गिर पड़ा। इसके बाद आरोपी भाग निकले। परिजनों ने आनन-फानन में घायल को मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया। एसडीपीओ गांव में पहुंचकर मामले की छानबीन की।

गौरीपुर के वार्ड नंबर 12 निवासी वीरेन्द्र चौधरी उर्फ वीरो चौधरी अपने मकान की सेंट्रिंग करवा रहा था।

वहां उसका बेटा 21 वर्षीय अमित चौधरी भी मौजूद था। इसी बीच पड़ोसी और भगिनमान सचिन चौधरी व सुजीत चौधरी, भातो चौधरी, बेबी देवी व रेखा देवी पहुंच गये और वीरो चौधरी को मकान का छज्जा बाहर निकालने से मना किया। इसको ले दोनो में विवाद बढ़ गया। लोगों ने दोनो पक्षों को समझाने का भी प्रयास किया। इसी दौरान गुस्से में आकर सचिन ने कट्टा निकालकर दो हवाई फायरिंग की और तीसरी गोली अमित चौधरी पर चला दी, जो उसके सीने में जा लगी। गोली लगने के बाद अमित वहीं गम्भीर रूप से घायल होकर गिर गया। घायल अमित को परिजन आनन-फानन में मायागंज हॉस्पिटल भागलपुर में भर्ती करारया, जहां इलाज चल रहा है। वहीं गोली मारने के बाद सचिन और सुजीत भाग निकला।

लोगों ने बिहपुर पुलिस को गोली मारने की सूचना दी। बिहपुर थानाध्यक्ष दलबल के साथ गांव पहुंचे और घटना की जानकारी ली। वहीं थानाध्यक्ष गोलीकांड की सूचना नवगछिया एसडीपीओ मुकुल कुमार रंजन को दी। एसडीपीओ भी गौरीपुर पहुंच कर घटना की जानकरी ग्रामीणों एवं परिजनों से ली। लोगों एवं परिजनों ने एसडीपीओ को बताया कि मकान का छज्जा बनाने से रोकने पर विवाद बढ़ा। इसी कारण युवक को गोली मारी गई है। वहीं एसडीपीओ ने कहा कि मामले की जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी में पुलिस जुट गई है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *