PATNA, BIHAR, 23/02/2015: BJP senior leader Sushil Kumar Modi addressing a press conference in Patna on February 23, 2015. Photo: Ranjeet Kumar

बिहार से शिक्षकों के लिए खुशखबरी है। अगले महीने यानि की मई से हर महीने सभी प्रकार के शिक्षकों के खाते में सैलरी पहुंच जाएगी। बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है।

सुशील मोदी ने ट्वीट कल लिखा है कि राज्य सरकार ने सभी कोटि के सरकारी शिक्षकों को समय पर वेतन भुगतान करने के लिए नई व्यवस्था की है, जिससे अब शिक्षकों को वेतन के लिए महीनों इंतजार नहीं करना पड़ेगा। मई 2018 से वेतन की राशि हर महीने शिक्षक के खाते में ट्रांसफर की जाएगी। शिक्षकों के चिंता-मुक्त होने से बिहार के चिंता मुक्त होने से बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाई की गुणवत्ता बढ़ेगी।

बता दें कि बिहार में शिक्षकों के नियमित रुप से वेतन नहीं मिलता है। खासकर नियोजित शिक्षकों का तो दो से तीन महीने तक का वेतन बकाया रहात है। ऐसे में सरकार का ये फैसला सभी तरह के शिक्षकों के लिए अच्छी खबर है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *