नवगछिया: “सेवार्थ” नवगछिया के सामाजिक संस्था के द्वारा नि:शुल्क चेचक रोधी दवा का शिविर चैती दुर्गा स्थान ओर नया टोला में गया । कार्यक्रम का उद्घाटन नवगछिया खेल संघ के अध्यक्ष प्रो• श्री रामदेव यादव ने किया। इस अवसर पर ताइक्वांडो संघ के जिला महासचिव घनश्याम प्रसाद, शिव शक्ति योगपीठ के योगाचार्य विनोद बिश्वास, भाजपा जिलाध्यक्ष बिनोद मंडल, वार्ड पार्षद टी एन यादव मदन शर्मा एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।
Total Downloads: 116
शिविर में लगभग 900 बच्चों को इसकी खुराक पिलाया गया।। इस अवसर पर डाँ अनंत विक्रम ने बताया कि चेचक एक घातक बिमारी है इसके रोकथाम के लिए ये दवा रामबाण साबित होगा ।

आयोजन को सफल बनाने के लिए सेवार्थ के अध्यक्ष मनीष सिंह, उपाध्यक्ष पंकज कुमार भारती ओर देव कुमार, सचिव डाॅ अनंत विक्रम ,उपसचिव पुरुषोत्तम कुमार, नितिश सरकार, सुमन , रंजन मिश्रा ,राजेश सिंह चंदन, रोहित कुमार , संजय पासवान, मनोज केजरीवाल , संजीव पासवान, लगे हुए थे।
