नारायणपुर : भवानीपुर थाना क्षेत्र के 14 नंबर सड़क भागलपुर से खगड़िया जिले को जोड़ने वाली जमींदारी तटबंध पीएचसी नारायणपुर के पास रविवार को लगभग 10:45 बजे तेज रफ्तार से आ रही अनियंत्रित स्कार्पियो जे एच 05 बी सी 9707 ने आँटो को जोरदार टक्कर मार दी जिससे आँटो पलट गई आँटो पर सवार दर्जनों लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए.

मौके पर ग्रामीणों ने जख्मी खगड़िया जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र के सलारपुर निवासी ब्रहमदेव यादव, मंजू देवी भ्रतखंड निवासी कंचन देवी, संगीता देवी, ऋचा कुमारी, कंचन कुमारी, शन्नी मंडल, राजेश मंडल, पसराहा थाना क्षेत्र के पीपड़पाँती निवासी बहादुर पंडित, लोनियाचक निवासी स्नैहा देवी, मनोज चौधरी, दुधैला निवासी गणेश दास,बुलबुल जयसवाल सहित अन्य जख्मी को इलाज के लिए पीएचसी पहुंचाया जहाँ डाक्टर नहीं रहने के कारण निजी अस्पताल मधुरापुर बाजार में इलाज करवाया गया.

File Photo

मौके पर पहुंचे भवानीपुर थानाध्यक्ष ने पुलिस बल व चौकीदार की मदद से स्कार्पियो व आँटो को जप्त कर थाना परिसर ले गए वहीं चिकित्सक ने जख्मी मनोज चौधरी व बुलबुल जयसवाल को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर भेजा साथ ही अन्य जख्मी को खतरे से बाहर बताया.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *