विक्रमशिला सेतु पर शनिवार के मुकाबले रविवार को जाम से लोगों को राहत मिली, लेकिन जीरोमाइल से सबौर रोड पर दोपहर तक जाम से लोग परेशान रहे। कहलगांव और जीरोमाइल की ओर से आने-जाने वाली गाड़ियां जाम में फंस जा रही थी।

दरअसल, शनिवार रात सबौर रोड से जीरोमाइल की ओर जाने वाली भारी वाहनों को रोक दिया गया था। रातभर में जीरोमाइल से सबौर शंकरपुर रोड पर भारी वाहनों की लंबी कतारें लग गई। रविवार सुबह सबौर की ओर से भारी वाहनों को निकाला जाना लगा, लेकिन विक्रमशिला पुल की ओर से आ रही ट्रकों के कारण जाम लगने लगा था। जीरोमाइल के पास सड़क मरम्मत के कारण आधी सड़क से परिचालन हो रहा था। रविवार रहने के कारण स्कूल, कॉलेज और बाजार बंद थे, इसलिए जाम से लोगों को ज्यादा परेशानी नहीं हुई। सबौर रोड के मसाढ़ू पुल पर ओवरटेक के कारण घंटे भर तक लोग जाम में फंस गए थे। शुक्रवार देर रात विक्रमशिला सेतु पर दो ट्रकों की टक्कर के कारण 18 घंटे तक जाम लग गया था।

रात आठ बजे दुर्घटनाग्रस्त ट्रकों को हटाने के बाद यातायात सामान्य हो सका था। रविवार सुबह जीरोमाइल से लेकर सबौर मसाढ़ू सड़क तक भारी वाहनों का लंबा काफिला लगा था। 10 बजे तक गाड़ियां धीरे-धीरे बढ़ रही थीं। तेज चिलचिलाती धूप के कारण राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। जाम के कारण जीरोमाइल, रानीतलाब, बाबुपुर मोड़, हाईस्कूल सबौर, खनकित्ता, घोषपुर और मसाढ़ू पुल तक भारी वाहन सड़क पर खड़़े थे। जीरोमाइल से कहलगांव की ओर जाने वाली खाली ट्रकों को पहले निकाला जा रहा था। ट्रक को नहीं निकालने पर पुल पर जाम लगने की संभावना थी। पुलिस के साथ स्थानीय लोग जाम हटाने में सहयोग कर रहे थे। दोपहर एक बजे के बाद सबौर रोड पर भी यातायात सामान्य हो गया था।

जीरोमाइल के पास पीचिंग का काम 27 के बादजीरोमाइल के पास गोलंबर और सबौर रोड के गड्ढे का रविवार को मरम्मत कर पीचिंग कर दिया गया। गोलंबर का शेष काम अब बाद में किया जाएगा। गोलंबर मरम्मत के कारण चारों ओर बड़ा-बड़ा बोल्डर रख देने के कारण यातायात में परेशानी हो रही थी। चार दिनों से मरम्मत का काम चल रहा था। सोमवार से व्यवस्था दुरुस्त होने की संभावना है। जीरोमाइल के पास पुल के नीचे सड़क को मरम्मत और पीचिंग का काम 27 अप्रैल के बाद पूरा कराया जाएगा।

रविवार को पुल यातायात की डीआईजी खुद कर रहे थे मोनेटरिंगविक्रमशिला पुल पर शनिवार को भीषण जाम के बाद रविवार को नवगछिया से लेकर जीरोमाइल तक की यातायात व्यवस्था का डीआईजी विकास वैभव स्वयं मोनेटरिंग कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पुल पर जाम न लगे इसके लिए रणनीति तैयार की जा रही है। 27 अप्रैल को प्रमंडलीय आयुक्त के साथ समीक्षा बैठक के बाद जाम का उपाय निकाल लिया जाएगा। भागलपुर व नवगछिया एसपी से जाम को लेकर बातचीत की गई है। पुल पर अतिरिक्त पुलिस की तैनाती की गई है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *