खरीक : खरीक प्रखंड के ध्रुवगंज में तीन दिवसीय भागलपुर जिला स्तरीय इजतिमा शुक्रवार से शुरू हो गया है.इजतिमागाह मे हजारों की तादाद में लोगों ने नमाज अदा किया.इजतिम का आयोजन 27 अप्रैल से 29 अप्रैल तक चलेगा.इजतिमा में जिनका 4 माह पूरा हो गया है तुम ही लोगों को इजतिमा में आमंत्रित किया गया है.इजतिमा में जिले से बाहर के लोग मुख्य अतिथि के रुप में आ रहे हैं. ध्रुबगंज में इजतिमा के आयोजन के संदर्भ में पूछे जाने पर ध्रुबगंज पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि कमरुज्जमा अंसारी ने बताया इजतिमा में मुख्य रूप से इस्लाम के पांच अरकान की पाबंदी करने को कहा गया है. कलमा तोहीद पर यकीन अल्लाह को माने और मोहम्मद साहब के बताए हुए तरीके पर चलें. पांच वक्त की नमाज की पाबंदी करें. फर्ज रोजा की पाबंदी करें.
नमाज की पाबंदी करने से इंसान सही इंसान बन जाएगा. जो 5 बार नमाज अदा करेगा उससे जीवन जीने में गलतियां नहीं होती ऐसा मानना है. टीपू सुल्तान ने बताया कि इस्लाम लोगों को जीवन जीने की कला और शुद्ध और सात्विक दिनचर्या का पालन कैसे करें इसके बारे में विस्तृत विवेचन किया गया है. आपके पास जीवन जीने की ढेरों संसाधन है लेकिन यदि आपके पड़ोस के लोग भूखे रह रहे हैं और आप खाना खाते हैं पड़ोसी को भोजन नहीं देते तो इसका दंड ऊपर वाले देते हैं.

पटना से आए वक्ता अशफाक साहब ने देर शाम अपने संबोधन में कहा की अल्लाह अपने बंदों पर जोर जुल्म से बचाती है.कामयाबी के लिए इम्तिहान और आजमाइश से गुजरना होगा. इस संसार में जो भी लोग आए हैं उसे इम्तिहान से गुजरना होगा जो इम्तिहान में पास कर जाएगा अजमाइश में निकल जाएगा जो अल्लाह ताला पर यकीन रखेगा उस पर अल्लाह ताला की विशेष दुआ होगी.अल्लाह बंधुओं का सख्त से सख्त इम्तिहान लेती है.इसलिए हम बंदों को जीवन में सजग रहने की जरूरत है ताकि हम लोगों से जीवन में गलतियां नहीं इसके लिए जरूरी है.
नमाज नियमित और निश्चिंत रूप से पढ़ना जरूरी है. सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल इजतिमा को सफल बनाने को लेकर लगातार कैंप कर रहे हैं. के लिए प्रशासनिक स्तर से स्वास्थ्य विभाग की टीम कैंप लगाकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर रही है. पीएचईडी विभाग द्वारा इजतिमा परिसर में पेयजल आपूर्ति चलंत शौचालय की व्यवस्था की गई है. अग्निशमन विभाग की टीम मुस्तैद है. स्थल पर दंडाधिकारी कार्यक्रम पदाधिकारी संजीव कुमार सीडीपीओ खरीक, पीएचसी से डॉक्टर संतकुमार स्वास्थ्य प्रबंधक रोहित कुमार सहित स्वास्थ्य कर्मियों की पूरी टीम एंबुलेंस लेकर मुस्तैद है. मौके पर खरीक थाना अध्यक्ष सुदीन राम पुलिस बल के साथ तैनात थे.


