नवगछिया: संत महर्षि मेंहीं को महात्मा बुद्ध का अवतार माना  जाता है बाजार समिति निकट सत्संग मंदिर में संत सद्गुरु महर्षि मेंही परमहंस जी महाराज की 134 वां पावन जयंती समारोह स्वामी फुल बाबा के सानिध्य में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । इस अवसर पर प्रभात फेरी भव्य गाजे-बाजे के साथ सत्संग मंदिर से भवानीपुर सरस्वती स्थान से मकन्दपुर मध्य विद्यालय, नवगछिया बाजार महाराज जी चौक होते हुए मक्खा तकिया होते हुए वापस सत्संग मंदिर पहुंचा।

इस प्रभात फेरी में चौक- चौक तथा अन्य जगहों पर भक्तों को बेल का शरबत पानी सेवा फल की सेवा दी गई इस सेवा में अशोक केडिया, ओम चिरानिया संदीप चिरानिया, अरुण मावडिया, सुरेंद्र ने अपना योगदान दिया इसके बाद प्रातः कालीन स्तुति विनती एवं ग्रंथ पाठ किया गया और गुरु महाराज के तस्वीर पर पुष्पांजलि का कार्यक्रम भक्तों द्वारा किया गया।

दोपहर 11:00 बजे से प्रसाद भोजन भंडारा और अपराहन 1:00 बजे से ध्यानाभ्यास भजन ग्रंथ पाठ एवं भक्तगण गुरुदेव के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला गया तथा गुरुदेव के बताए राह पर चलने की प्रेरणा का संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष श्यामसुंदर केडिया, राजकिशोर यादव, गोपी यादव विरेंद्र यादव, अजय यादव, मोहन चंद्र रूंगटा, मंगल कुमार, गुरुचरण साह, नागेंदर एवं अन्य भक्तों ने भाग लिया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *