नवगछिया : रंगरा ओपी क्षेत्र के रेलवे ओवर ब्रिज के पास एनएच 31 पर शुक्रवार की संध्या समय मोटरसाइकिल से गिरने के कारण नवगछिया निवासी महिला पूजा कुमारी पति सुभाष राय गंभीर रूप से घायल हो गई. दुर्घटना के बाद मौके पर डूबे बच्चों के शव की तलाश में मनिहारी से लौट रही एसडीआरएफ टीम के इंस्पैक्टर गणेश जी ओझा एव उनकी टीम ने सड़क पर घायल पड़ी महिला को इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल लाया.
Total Downloads: 116
मोटरसाइकिल से गिरी गर्भवती महिला स्थिति गंभीर, रेफर
– घायल महिला को एसडीआरएफ की टीम ने इलाज के लिए लाया अनुमंडल अस्पताल
जहां महिला का प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया गया. जानकारी के अनुसार महिला अपने ससुराल नवगछिया से कुर्सेला स्थित अपने मायके अपने पति सुभाष राय के साथ जा रही थी.

इसी दौरान एनएच 31 पर मोटरसाइकिल के पीछे बैठी पूजा अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल से गिर गई. जिस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गई. महिला के गर्भवती होने के कारण महिला की स्थिति गंभीर बताई जा रही है.

