आपसी सद्भाव एवं कौमी एकता के प्रतीक मिल्की गांव स्थित दाता मांगनशाह रहमतुल्ला अलैह के चौखट पर आने वाले जायरीनों की संख्या बढ़ती जा रही है। शनिवार को झारखंड के झरिया निवासी बीबी नुसरत परवेज ने बताया कि वह दाता के दर पर पूरे परिवार के साथ 25 वर्षों से आ रही है। सूत्रों से मिली जानकरी के अनुसार आ चुके है बॉलीवुड के कई हस्ती..
Total Downloads: 343
उसने बताया कि 15 वर्ष पहले तक संतान नहीं था। एक परिचित के बताने पर वह दाता मांगनशाह के दर पर पहुंची। कुछ साल बाद ही मेरी गोद भर गई। अब मैं अपने पूरे परिवार के साथ दाता के दर पर आती हूं।

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से मोहम्मद महबूब पूरे परिवार के साथ दाता के मजार पर पहुंचे हैं। उसने बताया कि दाता के रहमोकरम से मेरी बहन की जिंदगी खुशहाल हो गई। इसलिए हमलोग हर साल आते हैं। मो. गुलफाम ने बताया कि दाता के दर से आज तक कोई सवाली खाली नहीं लौटा है।

वहीं उर्स इंतेजामिया कमेटी के नायब सदर इरफान आलम ने बताया कि दाता के मजार की एक चुटकी मिट्टी बिगड़े काम को बना देती है। इसी कारण दाता के मुरीदीनों में सभी धर्मों के लोग हैं। दाता का चौखट पूरी मानव जाति को भाइचारे और आपसी सद्भाव का पैगाम देता है।

