बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट तैयार होने में 10 दिन का समय और लगेगा। इसलिए स्टूडेंट्स कंफ्यूजन न हों आज रिजल्ट घोषित नहीं होगा। बिहार बोर्ड पहले 12वीं का रिजल्ट जारी करेगा उसके बाद मैट्रिक के नतीजे जारी किए जाएंगे। दरअसल ओएमआर शीट के मिक्स होने के कारण रिजल्ट तैयार होने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
Total Downloads: 116
इसके अलावा टॉपर का नाम फाइनल होने पर उसकी कॉपियों की जांच और साक्षात्कार भी कराया जाएगा। बता दें कि इस बार टॉपरों के अभिभावकों को भी बुलाया जाएगा और उनसे भी बातचीत की जाएगी। इसलिए कहा जा रहा है कि रिजल्ट जारी होने में देरी हो सकती है। इससे पहले कहा जा रहा था कि बिहार बोर्ड का 12वीं का रिजल्ट 14 मई को जारी किया जा सकता है।

रिजल्ट्स में किसी तरह की त्रुटि ना रहे इसके लिए दोबारा स्कैनिंग का काम शुरू हुआ है। सबसे पहले ओएमआर और अवॉर्ड शीट को अलग किया गया।
रिजल्ट जारी होने पर स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboard.ac.in पर देख सकेंगे। इसके अलावा results.gov.in पर जाकर भी रिजल्ट देखा जा सकता है।

