गोपालपुर : गोपालपुर थाना क्षेत्र के तिरासी, सुकटिया बाजार निवासी मंजू देवी उम्र 26वर्ष पति सुरेन्द्र पासवान ने नवगछिया महिला थाना में सुकटिया बाजार के स्टूडियो संचालक विपिन कुमार जायसवाल पर अपनी भतीजी के फोटो खिचाने के दौरान संध्या पाँच बजे गलत नियत से छेड़छाड़ हेतु गाल व मुँह छूने का आरोप लगाते हुए लिखित आवेदन देकर विधि सम्मत कार्रवाई करने की गुहार लगाई है.

अपने आवेदन ने मंजू देवी ने बताया है कि विरोध करने पर आरोपी द्वारा भद्दी-भद्दी- गोलियाँ व मारपीट किया जाने लगा. भतीजी के चिल्लाने पर ग्रामीणों के जमा होने पर वह जाति सूचक गाली व अपशब्द कहते हुए फरार हो गया. महिला थानाध्यक्ष चंदना कुमारी ने बताया कि पीडिता मंजू देवी के लिखित आवेदन पर सुकटिया बाजार स्थित स्टूडियो संचालक विपिन कुमार जायसवाल के विरुद्ध हरिजन एक्स सहित विभिन्न धारओं में मामला दर्ज कर लिया गया है तथा वरीय अधिकारियों के निर्देश पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी.

थानाध्यक्ष चंदना कुमारी ने बताया कि पिछले माह कुर्सेला की नाबालिग लड़की के साथ भवानीपुर सरस्वती देवी जैसे मंदिर के निकट हुई घटना में मैडिकल रिपोर्ट में बलात्कार की पुष्टि नहीं की गई है. अतएव वरीय अधिकारियों के निर्देश पर दोनों आरोपियों पर न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया जायेगा. बताते चलें कि दोनों नामजद आरोपितों ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है. फिलहाल न्यायायिक हिरासत में नवगछिया कारा में बंद हैं.

 

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *