नवगछिया : अंगिका भाषा के ध्वनि वैज्ञानिक डॉ रमेश मोहन शर्मा आत्मविश्वास को पटना में संपन्न हुए विश्व अंगिका साहित्य सम्मेलन में श्री कपिल सिंह मुनि अंग विभूति सम्मान 2018 में अंग नवरत्न सम्मान से सम्मानित किया गया है.
अंगिका भाषा के मानक व्याकरण की रचना करने पर उन्हें यह सम्मान दिया गया. डॉक्टर आत्मविश्वास को उक्त सम्मान मिलने पर नवगछिया इलाके के साहित्यकारों कवि श्रवण बिहारी,

कवि डॉक्टर ब्रम्हदेव ब्रह्म, कवि विनय कुमार दर्शन, मनोज कुमार माही, रत्नेश शर्मा अंकज, आदित्य रत्नम, स्वामी अनंत आत्मानंद सरस्वती उर्फ बाबा स्फोटाचार्य ने उन्हें बधाई व साधुवाद दिया है.


