पिछले साल की शुरुआत में ‘काबिल’ में नजर आए ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी फिल्‍म ‘सुपर 30’ के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं. इस फिल्‍म के लिए अपने लुक से लेकर अपनी बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन तक, ऋतिक रोशन ने इस किरदार के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है. ऐसे में अ‍ब ऋतिक रोशन का इसी फिल्‍म के सेट से एक और फोटो वायरल हो रहा है. इस फोटो में ऋतिक का लुक जबरदस्‍त नजर आ रहा है और वह काफी कुछ मैथेमेटीशन आनंद कुमार जैसे नजर आ रहे हैं.

इस तस्वीर में ऋतिक सादे अंदाज में पैंट, कमीज और हाफ स्वेटर पहने नजर आ रहे हैं. ऋतिक इस फिल्‍म में स्‍क्रीन पर मूंछों के साथ नजर आने वाले हैं. अक्‍सर वह फिल्‍मों में बिना मूंछों के क्‍लीन शेव ही नजर आते हैं. लेकिन ‘जोधा अकबर’ के बाद ऋतिक रोशन फिर से इस अंदाज में स्‍क्रीन पर नजर आएंगे.

‘सपुर 30’ का निर्देशन विकास बहल कर रहे हैं, जो 2019 में रिलीज होने वाली है. बता दें कि यह फिल्‍म प्रसिद्ध गणितज्ञ आनंद कुमार की बायोपिक है. इस फिल्‍म में ऋतिक रोशन के साथ ही जी टीवी के शो ‘कुमकुम भाग्‍य’ में नजर आ चुकी एक्‍ट्रेस मृणाल ठाकुर नजर आएंगी. यह फिल्‍म अगले साल 25 जनवरी को रिलीज होगी

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *