नवगछिया : नवगछिया स्टेशन के पर्वी केबिन के पास निर्माण हो रहे रेलवे ओवर ब्रिज एवं पश्चिमी केबिन के पास रेलवे की जर्जर सड़क का निर्माण अविलंब हो इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय पटना में नवगछिया भाजपा जिलाध्यक्ष बिनोद कुमार मंडल ने पथ निर्माण मंत्री नन्दकिशोर यादव से मिलकर रेलवे ओवर ब्रिज, नवगछिया एप्रोच पथ का निर्माण कार्य अविलंब प्रारंभ कराने का अनुरोध सौंपा है. मालूम हो कि नवगछिया स्टेशन के पूर्वी केबिन के पास पिछले कई वर्षों से ओवर ब्रिज का निर्माण चल रहा है जो अबतक पूरा नहीं हो पाया है. वहीं वर्ष 2016 में आई बाढ़ के कारण नवगछिया पश्चिमी केबिन के पास पहुंच पथ क्षतिग्रस्त होने के बाद दो वर्ष बाद भी सड़क का निर्माण नहीं किया जा सका है.

– रेलवे ओवर ब्रिज व पहुच पथ निर्माण को लेकर मंत्री को सौप ज्ञापन

– भाजपा जिलाध्यक्ष ने पटना में पथ निर्माण मंत्री से मिले

– पहुंच पथ ओवर ब्रिज नहीं होने से आए दिन लगती है जाम, आवागमन में होती है असुविधा

ओवर ब्रिज निर्माण नहीं होने के कारण पूर्वी केबिन के पास जहा आए दिन जाम लगती है. कई बार जाम लगजने के कारण ट्रेनों को आउटर सिग्नल पर घंटों भर रोकना पड़ता है। जाम के कारण नवगछिया बाजार आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. जबकि पहुंच पथ की स्थिति जर्जर होने के कारण आए दिन वाहन चालक सड़क पर दुर्घटना के शिकार होते हैं. भाजपा जिलाध्यक्ष ने मंत्री को नवगछिया वासियों को हो रही परेशानियों से अवगत कराते हुए ज्ञापित सौपा है.

जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मंडल ने कहा कि मंत्री ने इस दिशा में पहल करते हुए जल्द निर्माण कार्य पूरा कराने का भरोसा दिया है. मालूम हो कि गत वर्ष रेलवे के जीएम ने नवगछिया स्टेशन का निरीक्षण किया था. निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों एवं जन प्रतिनिधियों ने नवगछिया स्टेशन के पहुच पथ, ओवर ब्रिज एवं स्टेशन की समस्याओं से अवगत कराया था. निरीक्षण के क्रम में जीएम ने रेलवे विभाग के पदाधिकारियों को ओवर ब्रिज निर्माण कार्य को अविलंब पूरा करने एवं मई माह तक पहुंच पथ का निर्माण कार्य को पूरा करने का निर्देश दिया था.

लेकिन उनके निर्देश के बाद भी पहुंच पथ का निर्माण रेलवे के पदाधिकारियों द्वारा नहीं कराया गया न ही पहुच पथ निर्माण के दिशा में कोई पहल की गई है. ओवर ब्रिज का अबतक सिर्फ पाया ही तैयार किया गया है. लोगो को उम्मीद थी कि जीएम के निर्देश के बाद ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा और नवगछिया के लोगो को जाम की समस्या से निजात मिलेगी. लेकिन लोगो की उम्मीद पर रेलवे के पदाधिकारियों की लापरवाही ने पानी फेर दिया.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *