नवगछिया : गोपालपुर विधानसभा के खगड़ा पंचायत अंतर्गत बोड़वा में रंगमंच एवं ग्रीन रूम का शिलान्यास गोपालपुर विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने किया।जिसकी लागत 6 लाख 57 हजार 300 रुपए है. शिलान्यास के पश्चात उन्होंने रंगमंच परिसर में जनसभा को संबोधित भी किया. उन्होंने बताया कि काफी दिनों से बोड़वा के युवाओं की मांग थी कि यहां पर एक रंगमंच की व्यवस्था कराई जाए जो कि अब जाकर संभव हो पाया है.

मालूम हो कि गत सरस्वती पूजा के अवसर पर उन्होंने रंगमंच परिसर को बास बल्ले की मदद से बना हुआ देखा जिसको देखकर उन्हें लगा कि वास्तव में यहां पर कला प्रेमियों को रंगमंच की आवश्यकता है.

जिसको देखते हुए उन्होंने यह शिलान्यास किया. वहीं सभा को संबोधित करते हुए युवा जिलाध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार भारती ने भी कहा कि इस पंचायत के सभी समस्याओं का निवारण के लिए हमेशा विधायक जी प्रयासरत रहेंगे. मौके पर विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल, युवा जिलाध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार भारती सहित कई ग्रामीण उपस्थित हुए.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *