भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने सोमवार को कहा कि नवगछिया में बाढ़ के कारण लोगों को काफी परेशानी हुई थी। बाढ़ से बचाव के लिए बाढ़ के पूर्व सभी तटबंधों एवं बांधों को जल संसाधन विभाग मजबूत करे। इस संबंध में विभागीय मंत्री ललन सिंह से भी बात करूंगा।

उन्होंने कहा कि नवगछिया एसडीओ ने तटबंधों और बांधों का निरीक्षण कर मरम्मत के लिए विभाग को लिखा है। यह सराहनीय कदम है। मंत्री से बात कर मैं इसे जल्द पूरा करवाउंगा। वहीं नवगछिया के पकड़ा में भाजपा के दिवंगत नेता उमेश सिंह के घर जाकर परिजनों को सांत्वना दी।

उन्होंने कहा कि उमेश बाबू पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता थे। उनकी कमी हमेशा महसूस होगी। मौकेपर पूर्व जिलाध्यक्ष सुबोध सिंह कुशवाहा, , भाजयुमो जिलाध्यक्ष अजय सिंह कुशवाहा, अध्यक्ष मुकेश राणा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *