कबीरपुर स्थित श्रीचंपापुर में दिगंबर मंदिर के चारों तरफ तीन साल से नाले का पानी जमा है। इस वजह से बुधवार को एक बड़ी दीवार ध्वस्त हो गई। दोपहर को जब माली व कर्मचारी काम रहे थे, उसी वक्त मंदिर स्थित मान स्तंभ की 125 फीट लंबी व 20 फीट ऊंची दीवार गिर गई।

मजदूर व माली किसी तरह जान बचाकर भागे।मंदिर के मंत्री सुनील जैन ने बताया कि लगातार तीन वर्षों से मंदिर के चारो तरफ व बाहरी हिस्सों में जलजमाव होने से मंदिर के जमीन के अंदर नमी आ गयी है। इस वजह से मंदिर की चहारदीवारी एक के बाद एक कर गिरती जा रही है। स्थिति इतनी भयावह हो गई है कि पूरे मंदिर भवन पर खतरा मंडराने लगा है।

मालूम हो कि यह मंदिर विश्व की एक प्रसिद्ध धार्मिक ऐतिहासिक स्थल है। यहां पूरे विश्व से श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है। कबीरपुर के इस नाले निर्माण के लिए कई बार नगर आयुक्त, मेयर, डिप्टी मेयर से लेकर नगर विकास मंत्री, विधायक व सांसद से कई बार गुहार लगाई गई, लेकिन नतीजा सिफर ही रहा। जनप्रतिनिधि आते हैं। जल्द बनवाने का आश्वासन देकर चले जाते हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *