कटिहार: बिहार के कटिहार में पुनर्वास की मांग को लेकर पुनर्वास संघर्ष समिति के बैनर तले समाहरणालय के समक्ष बुधवार से अनशन पर बैठे विस्थापितों पर गुरुवार दोपहर को पुलिस ने जमकर लाठियां भांजीं। इस घटना में मनिहारी की पुतुल देवी के सिर पर गहरी चोट आई। एक दर्जन से अधिक अनशनकारी घायल भी हुए हैं।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

जख्मी पुतुल देवी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संघर्ष समिति के नेता विक्टर झा व डॉ. एमआर हक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार से ही अनशन पर बैठे रहने के बावजूद गुरुवार सुबह तक प्रशासनिक स्तर से सुध नहीं लिए जाने से आक्रोशित कटाव पीडि़त विस्थापितों ने कटिहार- गेड़ाबाड़ी सड़क मार्ग जाम कर दिया।

जाम में जिला एवं सत्र न्यायाधीश की गाड़ी व कैदी वाहन को भी प्रदर्शनकारियों ने आगे नहीं जाने दिया। डीइएलइडी परीक्षा का प्रश्नपत्र लेने अनुमंडल कार्यालय पहुंचे सदर एसडीओ व एसडीपीओ को आक्रोशित अनशनकारियों ने समाहरणालय के मुख्य द्वार पर रोक दिया। इस दौरान पुलिस व भीड़ के बीच झड़प भी हुई। झड़प के बाद भारी संख्या में मौजूद पुलिस बलों ने अनशनकारियों पर जमकर लाठियां भांजीं।

लाठीचार्ज से समाहरणालय परिसर कुछ देर के लिए रणक्षेत्र में बदल गया और भगदड़ मच गई। छोटे-छोटे बच्चों के साथ पहुंचीं कुछ महिलाएं भी गिरती-पड़तीं भागती नजर आईं। बल प्रयोग के बाद पुलिस ने समाहरणालय परिसर में निषेधाज्ञा लागू कर दी। पुलिस ने भीड़ को दूर तक खदेड़ा। सुबह से रह-रहकर अनशनकारियों एवं पुलिसकर्मियों के बीच टकराव की स्थिति बनती रही।

बिना अनुमति के समाहरणालय के समक्ष धरना दिया जा रहा था। इससे सरकारी कामकाज बाधित हो रहा था। डीइएलइडी का प्रश्नपत्र ले जाने में बाधा उत्पन्न की गई। लोगों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा। भीड़ पर पुलिस ने लाठीचार्ज नहीं किया है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet