नवगछिया : बिहपुर विधानसभा की विधायक वर्षा रानी ने राजद के जिलाध्यक्ष तिरूपतिनाथ के हलावे से एक प्रेस नोट के माध्यम से कहा है कि बिहपुर विधानसभा में नौ नये स्कूलों का निर्माण होगा. इसमें खरीक प्रखंडके लोकमानपुर, तेलघी, ध्रुवगंज, खैरपुर, नारायणपुर के बीरबन्ना, बलाहा, दुधैला, मिरजापुर और बिहपुर के अमरपुर गांव में हाईस्कूल बनाये जाने हैं.
विधायक ने कहा है कि विभागीय लापरवाही और तकनीकी गड़बड़ी के कारण नौ पंचायत के लोग हाईस्कूल से वंचित रह गये थे. लगातार संघर्ष के बाद अड़चनको दूर किया गया और स्कूल निर्माण की दिशा में शिक्षा विभाग ने हरी झंडी दे दी है.

विधायक ने कहा कि बेहतर समाज के निर्माण के लिए शिक्षा नितांतआवश्यक है. ऐसे गांव हैं जहां हाईस्कूल दूर होने के कारण खास कर लड़किया स्कूल मैट्रिक की पढ़ाई नहीं कर पाती थी. इन पंचायतों में स्कूल बन जाने के बाद खास कर लड़कियों की शिक्षा व्यवस्था सुदृढ़ होगी.


