गोपालपुर : मोदी सरकार के चार वर्ष पूरा होने के बाद भागलपुर के पूर्व सांसद भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन द्वारा पिछले दो दिनों से गोपालपुर व बिहपुर विधान सभा क्षेत्र में ताबड़तोड़ कार्यक्रम में शिरकत कर 2019में होने वाली लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरु कर दिया है. श्री हुसैन न गोपालपुर विधान सभा क्षेत्र के सधूआ,कोसकीपुर व मकंदपुर में आयोजित इफ्तार पार्टी में शामिल हो कर अल्पसंख्यक मतदाताओं के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज कराई.

नवगछिया में पार्टी द्वारा आयोजित बुद्धिजीवी सम्मेलन में शिरकत कर भाजपा से जुड़े कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित किया. पिछले लोक सभा चुनाव में मोदी लहर के बावजूद श्री हुसैन को पराजय का मुँह देखना पडा था. आगामी संसदीय चुनाव जीत कर श्री हुसैन भाजपा में अपनी पकड़ पुन:स्थापित करना चाहते हैं.

बताते चलें कि लोक सभा चुनाव के बाद हुए विधान सभा चुनाव में भागलपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा का खाता भी नहीं खुला और त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों के द्वारा विधान परिषद् के चुनाव में इनके खासमखास रहे प्रत्याशी दीपक वर्मा को भी हार का सामना करना पड़ा था. 2019 का लोकसभा चुनाव परिणाम श्री हुसैन के लिए करो या मरो जैसा बन गया है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *