गोपालपुर : बेख़ौफ अपराधियों ने गुरुवार की देर रात को गोपालपुर थाना क्षेत्र के बडी मकंदपुर गाँव के ब्राह्मण टोला निवासी संजीव ठाकुर के बडे पुत्र 20वर्षीय सूरज कुमार ठाकुर उर्फ बबुआ की गला रेत कर निर्मम हत्या सोये अवस्था में छत पर कर दी. हत्या करने के बाद अपराधियों ने शव को कपडे से ढक दिया और आराम से चलते बने और घटना की जानकारी सुबह मृतक की फुआ के छत पर चढने के बाद उसके रोने -धोने के बाद परिवार के अन्य लोगों व आसपास के लोगों को मिली .हालाँकि फिलहाल घटना के बारे में परिजनों द्वारा किसी तरह की जानकारी नहीं होने की बात कही जा रही है.


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

परन्तु आसपास जमा हुए लोगों द्वारा कई तरह की बातें कही जा रही थीं. कुछ लोगों का कहना था कि सूरज का संपर्क कई लोगों से था. वह देर रात तक अपने मित्रों के साथ घर आया व जाया करता था. कुछ लोग बता रहे थे कि गुरुवार की शाम को बगीचा में सूरज का विवाद किसी से हुआ था. जिसने उसे देख लेने की धमकी दी थी. वहीं कुछ लोग प्रेम प्रसंग से भी इस घटना को जोड रहे थे. आसपास के लोगों के अनुसार उसके परिजन यदि मृतक सूरज के मित्रों की जानकारी पुलिस को बता दे तो हत्या के कारणों का खुलासा हो सकता है.

मृतक के परिजनों के अनुसार रात्रि में दस बजे के आसपास आम व रोटी खाकर सूरज छत पर सोने चला गया. क्योंकि बिजली नहीं रहने के कारण वह छत पर ही सोता था तथा बिजली आने पर नीचे आकर अपने कमरे में सोता था. घटना की सूचना मिलने पर गोपालपुर थानाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुँचे तथा परिजनों से घटना की जानकारी ली. घटनास्थल से मृतक का एक मोबाइल फोन पुलिस ने बरामद किया है तथा मृतक का एक फोन हत्यारे अपने साथ लेकर चले गये हैं. सर्किल इंसपैक्टर मार्केण्डे सिंह व एसडीपीओ प्रवेन्द्र कुमार भारती भी घटनास्थल पर पहुँचे और मृतक के परिजनों से घटना की जानकारी ली. शव का पंचनामा करा कर शव को पोस्टमार्टम हेतु अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया गोपालपुर पुलिस ने भेजा.

रो रो कर माता-पिता का बुरा हाल

मृतक सूरज के पिता संजीव ठाकुर व उसकी माँ तथा अन्य परिजनों के चीत्कार से पूरे ब्राह्मण टोला का माहौल गमगीन हो गया था. टोले के बडे बुजुर्गों ने बताया कि गाँव में आज तक इस तरह की घटना पहले कभी घटित नहीं हुई है. जिस कारण गाँव के लोग भी डरे व सहमे हुए हैं. पिता संजीव ठाकुर व माँ का रो -रो कर बुरा हाल है. माँ व पिता बेसुध होकर बार बार सूरज को बुला रही थी. सूरज चार भाइयों व दो बहनों में सबसे बडा था.

एसडीपीओ ने कहा

मामले की छानबीन की जा रही है. अभी तक हत्या का स्पष्ट कारण पता नहीं चल पाया है. पुलिस जल्द ही मामले का उद्भेदन कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी.

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet