नवगछिया : क्षेत्रीय सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने रविवार को नावगछिया अनुमंडल के उजानी, मुमताज़ मोहल्ला मखातकिया नगरह, जहांगीरपुर बैसी, रंगरा, गोपालपुर मुस्लिम टोला में ईद मिलन के पावन अवसर पर उपस्थित हो कर लोगों बीच खुशियोंके पैगाम दिए.

इस अवसर पर उन्होंने लोगो को ईद की शुभकामनाएं दी. मौके भागलपर राजद जिला अध्यक्ष डॉ तिरुपति नाथ यादव, राजद नेता शैलेश कुमार यादव, मनोज कुमार, मुर्तज़ा अली, तनवीर बाबा, विभूती भूषण, हिमांशु शेखर,अशोक यादव, कामरुज़्ज़ामं अंसारी, फ़िरोज़ आलम, धर्मेंद यादव, अमर यादव, प्रमोद चौधरी, ने इस कार्यक्रम में उपस्थित हुए.

खरीक में विधायक ने ईद की दी शुभकामनाएं

खरीक : बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक वर्षा रानी ने रविवार को खरीक प्रखंड के 13 पंचायतों में भ्रमण कर लोगों को ईद की शुभकामनाएं दी. अवसर पर खरीक बाजार मोमिन टोला में राजद के प्रखंड अध्यक्ष शंकर प्रसाद उर्फ दल्लू यादव मीडिया प्रभारी मों आजाद की अगुवाई में ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया.ईद मिलन समारोह में विधायक वर्षा रानी ने लोगों को ईद की शुभकामनाएं दी.

विधायक वर्षा रानी ने खरीक प्रखंड के मिरजाफरी उस्मानपुर खरीक बाजार उस्मानपुर टोला मोमिन टोला पुर्वी घरारी पश्चिम घरारी नागरटोला समेत अन्य जगहों पर घूम-घूमकर अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को समुदाय के ईद की शुभकामनाएं दी ईद मिलन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक वर्षा रानी ने कहा ईद भाईचारगी का पर्व है.

इस अवसर पर हम अपने मन की ईर्ष्या द्वेष को भुला कर प्रेम प्यार का पैगाम देने का काम करते हैं. इस अवसर पर मोहम्मद आजाद अंसारी, शंकर प्रसाद, दिनेश साह, अजहर, अंसारी, नीलकमल, विक्की, उमर, तारिक विक्की अंसारी आदि मौजूद थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *