नारायणपुर : नारायणपुर में पेट्रोल पंप कर्मी को गोली मार कर 10 लाख 33 हजार रुपये लूट के मामले में पुलिस 15 दिन बीत जाने के बाद भी यथा स्थिति पर है. अब तक पुलिस एक अभी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पायी है और न ही पेट्रोल पंप पर किसी प्रकार की सुरक्षा व्यवस्था की गयी है. मालूम हो कि इस कांड में संलिप्त रोहित और भत्ता को भी पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पायी है. मालूम हो कि घटना के वक्त अपराधी आपस मे रोहित और भत्ता के नाम से एक दूसरे को पुकार रहे थे. इसी आधार पर दोनों अपराधियों को नामजद भी किया गया है.

मालूम हो कि इस लूट की घटना में अपराधियों ने पेट्रोल पंपकर्मी नारायणपुर के चौहद्दी निवासी अभिनंदन कुमार उर्फ बंटी को गोली मारकर घायल कर दिया था फिर दस लाख 33 हजार लूट लिए थे. घायल पेट्रोल पंप कर्मी अभिनंदन का अभी भी अस्पताल में इलाज चल रहा है हालांकि उस की जान खतरे से बाहर है. इस घटना के 15 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस की किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं होने से पेट्रोल पंप के कर्मियों में भय का माहौल व्याप्त हो गया है. पेट्रोल पंप के कर्मी कहल गांव निवासी रंजीत गुप्ता ने बताया कि इन दिनों पेट्रोल पंप कर्मी अक्सर छुट्टी पर जा रहे हैं और काम नहीं करने की बात भी कह रहे हैं.

पुलिस स्तर से किसी प्रकार की सुरक्षा व्यवस्था नहीं दी गयी है. जिससे यहां पर अब पेट्रोल पंप चलाना मुश्किल लग रहा है. रंजीत गुप्ता ने बताया कि वर्ष 2011 में भी उनके पेट्रोल पंप से आठ लाख की लूट कर ली गई थी तो दो से तीन बार अपराधियों ने रंगदारी की मांग को लेकर पेट्रोल पंप पर आकर गोलीबारी भी की थी. रंजीत गुप्ता ने वरीय पुलिस पदाधिकारियों से पेट्रोल पंप पर सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराने और पेट्रोल पंप लूट कांड में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के साथ-साथ लूटे गए 10 लाख 33 हजार रुपये की बरामदगी करने की मांग की है.

कहते हैं एसडीपीओ

नवगछिया के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रवेंद्र भारती ने बताया कि पेट्रोल पंप को सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराने के लिए फोर्स देने की बात कही गई थी लेकिन पेट्रोल पंप के मालिक ने सुरक्षा व्यवस्था लेने से इंकार कर दिया. उन्होंने कहा कि घटना में शामिल अपराधियों को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे भेजा जाएगा

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *