खरीक : खरीक प्रखंड के सवा लाख लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने वाला इकलौता प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था भगवान भरोसे है.खरीक पीएचसी में बीते छह माह पूर्व गार्ड को हटा दिया गया. मौजूदा समय में मरीजों की सुरक्षा के लिए खरीक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक भी गार्ड प्रतिनियुक्त नहीं है. पीएचसी में सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं होने से रात में ड्यूटी करने वाले चिकित्सकों एएनएम महिला स्वास्थ्य कर्मियों और प्रसूता मरीजों की सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं है. सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम नहीं होने से रात्रि में चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी भय और दहशत में ड्यूटी करते हैं.

रात्रि में प्रसव कराने आई महिलाओं और उसके परिजनों की सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं है. सुरक्षा का इंतजाम नहीं होने से खरीक पीएचसी में कभी भी कोई बड़ी अनहोनी हो सकती है. मरीजों के परिजन चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों के साथ अक्सर अमर्यादित व्यवहार और टिप्पणी किया करते हैं. चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मी सहमे हुए हैं.

पियक्कड़ों और नशेड़ियों का होता है जमावड़ा

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खरीक का परिसर और पीएचसी के सामने हाई स्कूल ग्राउंड इन दिनों पियक्कड़ों और नशेड़ियों का अड्डा बन गया है. ख़रीक पीएचसी के सामने बीते कई माह से गाजा और शराब का कारोबार फल फूल रहा है. छोटे छोटे दुकानों में गांजा और शराब की बोतलें उपलब्ध है. गजरी और पियक्कड़ सुगमता से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खरीक के सामने छोटे-छोटे दुकानों से गांजा और शराब लेकर लेकर फील्ड में चौकड़ी लगाते हैं.

गाजा और शराब पीने के बाद असामाजिक तत्व खरीक पीएचसी के सामने उपद्रव करते हैं.अक्सर पियक्कड़ और नशेड़ी पीएसी के सामने आपराधिक कृत्य को अंजाम देते हैं BSC के स्टाफ मुख दर्शक बने असामाजिक तत्वों के तांडव को देखने को विवश होते हैं.अपराध कर्मी शिकायत करने पर बुरा अंजाम भुगतने का भी धमकी देते हैं.

क्या कहते हैं चिकित्सा पदाधिकारी

खरीक खरीक पीएचसी के सहायक चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर नीरज कुमार ने बताया की बीते कई माह से खरीक पीएचसी में गार्ड नहीं रहने से हम लोग असुरक्षित महसूस करते हैं रात में ड्यूटी करने वालों के साथ काफी परेशानी है गार्ड नहीं रहने से दिन में भी मरीजों के परिजनों कोपभाजन होते हैं. पीएचसी में मरीजों चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा की व्यवस्था होनी चाहिए और असुरक्षित माहौल में कार्य करना संभव नहीं है.

क्या कहते हैं ग्रामीण

स्थानीय ग्रामीण भाजपा के वरिष्ठ नेता महेंद्र प्रसाद यादव भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश मणि राजद के जिला प्रवक्ता मोहम्मद आजाद कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष अजीत झा राजद के प्रखंड अध्यक्ष शंकर प्रसाद जदयू के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष श्यामल किशोर समेत अन्य लोगों का कहना है कि खरीक प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सुदूरवर्ती इलाके से ग्रामीण इलाज कराने आते हैं.

पताल में अस्पताल में प्रसूता प्रसव कराने आती है. रात में काम करने वाले महिला चिकित्सकों,नर्सों और मरीजों को अस्पताल में रहने में डर लगता है. अस्पताल में मरीजों की सुरक्षा के लिए कोई इंतजाम नहीं है हम लोग जिलाधिकारी से मांग करते हैं कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खरीक में अविलम्ब सुरक्षा बलों की प्रतिनियुक्ति की जाए.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *