नारायणपुर : भवानीपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर के गनौल रिंग बांध के पास चरित्र शर्मा के फूस का घर बना रहे मजदूर सत्तन यादव उर्फ सत्यनारायण यादव 55 को एका एक आ धमके बाइक सवार अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी है. घटना के तुरंत बाद परिजनों ने मजदूर को नारायणपुर पीएचसी ले जाने का प्रयास किया लेकिन रास्ते मे ही सत्तन की मौत हो गयी थी. घटना का कारण पुराना जमीन विवाद बताया जा रहा है. ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है.


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

– जमीन विवाद में अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम, सात कट्ठा जमीन को लेकर था विवाद

– मजदूरी करने के क्रम में ही आ धमके अपराधी और दिया वारदात को अंजाम

– एक बाइक पर सवार थे तीन अपराधी

घटना की बाबत पुलिस ने प्रथमिकी दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिये छापेमारी शुरू कर चुकी है. घटना में शातिर सिंटू यादव का नाम सामने आया है. सिंटू कुछ दिन पूर्व ही जेल से जमानत पर बाहर आया है और सिंटू से ही मृतक के परिवार का जमीन विवाद चल रहा है. जानकारी मिली है कि सत्तन यादव अपने घर से लगभग पांच सौ मीटर की दूरी पर गांव के ही चरित्र शर्मा का फुस का घर बना रहा रहा था. दोपहर करीब 12 बजे एक ही बाइक से आ धमके तीन अपराधियों ने आने के साथ गाली गलौज किया और गोली चलने लगे. गोली बारी में एक गोली सत्तन के पेट में तो दूसरी गोली जांघ और गुप्तांग में जा लगी. घटना के बाद सभी अपराधी उसी मोटरसाइकिल से बांध के रास्ते से भाग गये.

पांच कट्ठा जमीन का विवाद बन गया था नासूर

ग्रामीणों के अनुसार सत्तन यादव और सिंटू यादव के बीच पांच कट्ठा जमीन का का विवाद नासूर बन गया था. दोनों के बीच पूर्व में भी उक्त जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच मारपीट की घटना सामने आयी थी. पूर्व में हुई मारपीट मामले में भी सत्तन यादव ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. इस मामले में सिंटू जेल की हवा भी खा चुका है. सिंटू यादव खगड़िया जिले के लूटकांड के मामले में भी आरोपी रहा है.

पिछले दिनों इसी मामले में उसे खगड़िया जेल भी भेजा गया था. बात सामने आयी है कि सिंटू यादव जब दोनों मामले में जमानत पर बाहर आया तो उसका कहना था कि सत्तन के कारण ही उसका बहुत पैसा खर्चा हो गया और वह कर्ज में डूब गया है. इसलिये वह उसे जीने नहीं देगा. इसी प्रतिशोध में सिंटू ने सत्तन की हत्या कर दी. भवानीपुर नारायणपुर के थानाध्यक्ष जयंतप्रकाश ने घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन की है. पुलिस का दावा है कि जल्द से जल्द अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

मृतक के घर में कोहराम, आक्रोश में हैं परिजन

घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. एक तरफ घर की महिला सदस्यों का रो रो कर बुरा हाल है तो दूसरी तरफ पुरुष सदस्यों में काफी आक्रोश है. पत्नी लोंगिया देवी, पुत्री मणि देवी, भुखनी देवी, पुत्र शिव, पंकज, गोविंद, रवि, चंचल का रो रो कर बुरा हाल था. गांव में इस घटना को लेकर तनाव का माहौल है. ग्रामीणों को आशंका है कि कहीं घात प्रतिघात की लड़ाई का रूप न ले ले. भवानीपुर नारायणपुर पुलिस गनौल गांव में देर शाम तक कैम्प कर रही थी.

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet