नवगछिया : खगड़िया जिले के पसराहा थाना क्षेत्र के तिहाय निवासी शंभू भगत की पुत्री नवविवाहिता मोनी कुमारी हत्याकांड मामले में इस्माइलपुर पुलिस ने मोनी कुमारी के पति इस्माईलपुर थाना क्षेत्र के छोटी परबत्ता निवासी राजेन्द्र जायसवाल के पुत्र मुकेश जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया है. मालूम हो कि मोनी की हत्या कर उसके शव को दफन कर दिया गया था.

– मोनी के पति ने पुलिस को बताया एक कहानी

– कहा मोनी ने फांसी लगा कर कर ली थी खुदकुशी

ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने शव को बरामद किया था. मोनी के पति मुकेश की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने मुकेश से सघन पूछ ताछ किया है. मुकेश ने गिरफ्तारी के बाद भी अपने आपको हत्या का दोषी नहीं बताया है. मुकेश ने एक गोल मटोल कहानी पुलिस के समक्ष प्रस्तुत किया है. मुकेश ने कहा है कि मोनी की मानसिक हालात ठीक नहीं थे.

इस तरह की है मुकेश की कहानी

पुलिस पदाधिकारियों के पूछ ताछ में मुकेश जायसवाल ने पुलिस को बताया कि मोनी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं चल रही थी. शादी के बाद से ही जब वह ससुराल आई तो रात रात भर जग कर रह जाती थी. रात में एक से दो घंटा ही वह सोती थी. शनिवार को रात में वह देर रात तक जगी हुई थी. मुकेश ने कहा कि उसने मोनी को सो जाने के लिये भी कहा. लेकिन वह नहीं सोयी और बगल में बैठी रही. इसके बाद मैं सो गया. रात में जब 1:30 बजे हम जगे तो देखा की वह मेरे बगल मे नहीं है. कमरे से बाहर निकल कर देखा तो वह बरामदे पर वह फंदे से लटकी हुई थी.

जब हम वहां देखने गए तो मोनी की मौत हो चुकी थी. मोनी के आत्महत्या कर लिए जाने के बाद पुलिस के भय से हम लोगों ने उसके शव को बड़की बासा दियारा ले जाकर दफन कर दिया था. उन्होंने बताया कि मोनी की इस हरकत से मोनी के माता-पिता से भी हमारी बात होती थी. इसको लेकर इस बीमारी को लेकर उनके इलाज के लिए भी ससुराल वालों से हमारी बातचीत चल रही थी. घटना के रात में भी सास एव ससुर से इस संबंध में मेरी बात हुई थी. मोनी ने भी अपने माता पिता से बात किया था.

इस्माइलपुर थाना अध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि मृतक महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया गया है. महिला के पति मुकेश जायसवाल ने मोनी के आत्महत्या करने की बात पुलिस को बताई है. उन्होंने बड़की बासा दियारा में शव दफन करने की बात को स्वीकार किया है. इस्माइलपुर के थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. जल्द ही सच्चाई लोगों के सामने होगी.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *